logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: बॉडी बिल्डिंग की आड़ में नशे का कारोबार, पूर्व पार्षद का बेटा एमडी तस्करी में गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर में बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस की आड़ में एक बड़ा नशा रैकेट चल रहा था, जिसका भांडाफोड़ गणेशपेठ पुलिस ने किया है। इस मामले में एक पूर्व पार्षद का बेटा मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान एक थार गाड़ी सहित करीब 17 लाख रूपयों का माल पुलिस ने बरामद किया है

नागपुर के सक्करदरा थाना क्षेत्र में चल रहे एमडी ड्रग्स के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने देर रात जाधव चौक पर एक महिंद्रा थार गाड़ी को रोका, जिसमें से बॉडी बिल्डर संकेत बुग्गेवार को गिरफ्तार किया गया। संकेत के पास से 16 ग्राम एमडी बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत 1.67 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही गाड़ी, मोबाइल और ड्रग्स मिलाकर कुल 17 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। पुलिस पूछताछ में संकेत ने बताया कि यह एमडी उसे प्रणय बाजारे नामक युवक ने दी थी, जो आशीर्वाद नगर का रहने वाला है। हालांकि, पुलिस की छापेमारी में वह फरार हो गया।

सूत्रों के मुताबिक संकेत, पूर्व पार्षद अजय बुग्गेवार का बेटा है और एक पेशेवर बॉडी बिल्डर है। उसे कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार मिल चुके हैं और वह एक जिम ट्रेनर भी है। पुलिस को शक है कि जिम की आड़ में वह नशे की तस्करी कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। फिटनेस के नाम पर जहर बेचने वाले इस गिरोह का भंडाफोड़ तो हो गया है, लेकिन ये सवाल भी खड़ा हो गया है कि समाज में भरोसे के चेहरे भी अब नशे की अंधेरी दुनिया से जुड़े हैं।